उरई, सितम्बर 21 -- Orai News: कालपी। यमुना पुल से रविवार दोपहर छलांग लगाने वाले युवक का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों से नाराज होकर युवक ने नदी में छलांग लगाई थी। मछुआरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोर लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस नदी किनारे गश्त कर युवक को ढूंढने में जुटी है। कानपुर के शास्त्री नगर निवासी राहुल द्विवेदी पुत्र स्व. हर्ष द्विवेदी ने परिजनों से नाराज होकर रविवार दोपहर यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। घटना को मछुआरों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Basti News: सरयू नदी में डूबे युवक का पांचवें दिन भी नहीं मिला सुराग सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। देर शाम कूदने वाले के चचेरे भाई मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान कर लिखित सूचना द...