उरई, जुलाई 11 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को यमुना पुल के पास लगा भीषण जाम राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया। पुराने पुल पर मरम्मत कार्य के चलते नए पुल पर बढ़े यातायात दबाव के बीच एक भारी वाहन खराब होने से वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे तक लोग भीषण गर्मी में जाम में फंसे रहे। बसों में सवार बच्चे, मरीज और महिलाएं सबसे अधिक परेशान दिखीं। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने खराब वाहन हटाकर काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। पुराने यमुना पुल पर पिछले करीब डेढ़ माह से मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है। ऐसे में कानपुर-झांसी हाईवे का पूरा यातायात नए पुल से होकर गुजर रहा है। इसी दबाव के चलते शनिवार को हाईवे पर एक भारी वाहन खराब हो गया। खराब वाहन की वज...