उरई, जुलाई 15 -- Orai News: कालपी। संवाददाता मंगलवार रात यमुना पुल पर ट्रक और डम्फर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के चलते आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और किलोमीटर लंबा जाम लग गया। एनएचएआई की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को हटाया, लेकिन जाम का असर बुधवार दोपहर तक देखा गया।पुराने यमुना पुल में खराबी आने के कारण 22 मई से भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा है। इसके लिए हाईवे अथॉरिटी ने प्रशासन से दो माह की अनुमति मांगी थी। अब इसमें महज एक सप्ताह बचा है, लेकिन पुल का काम अभी काफी बाकी है। ऐसे में निर्धारित अवधि में काम पूरा होने की उम्मीद कम है। यह भी पढ़ें- Orai News: पुराने यमुना पुल के दुरुस्त होने में अभी लग सकता है समय पुल बंद होने का सीधा असर वाहनों की रफ्तार पर पड़ा है। रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। 30 जून को बालू ...