Orai News: यमुना तट पर कजली मेले में शामिल भक्तों शामिल भक्तों ने नरसिंह भगवान के किए दर्शन
उरई, अगस्त 31 -- Orai News: कालपी। संवाददाता यमुना नदी के किनारे स्थित नगर के पीला घाट मोहल्ला महमूदपुरा में परम्परागत आयोजित कजली मेले में महिलाओं तथा भक्तों ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव व सभासदों ने अपने साथियों के साथ शामिल हो कर प्राचीन नरसिंह टीला मंदिर पहुंचकर नरसिंह भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।स्थानीय नगर के यमुना नदी के तट में आयोजित मेले में भक्तों की भारी भीड़ रही। कजली मेले का आयोजन प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के बाद किया जाता है। मेले के दौरान यमुना नदी में महिलाओं द्वारा कजलियों (भुजरियों) के विसर्जन की परंपरा भी निभाई गई। यह भी पढ़ें- Banda News: दो दिवसीय कजली मेले का समापन पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव के मुताबिक मेला बुंदेलखंड की वीरता और गौरवशाली इतिहास की या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.