उरई, अगस्त 14 -- Orai News: कालपी। संवाददाता यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार शाम तक नदी का जलस्तर लगभग 102 मीटर तक पहुंच गया है जो खतरे के निशान से 6 मीटर नीचे है। जलस्तर में बढ़ोतरी से तटीय गांवों में दहशत है।राजस्थान से आने वाली काली सिंध नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण झालावाड़ जनपद स्थित बांध से पानी की निकासी शुरू की गई थी। इसके चलते यमुना का जलस्तर अब तक करीब 6 मीटर बढ़ चुका है। बाढ़ नियंत्रण केंद्र और केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी रूपेश कुमार ने बताया कि अब ऊपर से पानी की आवक कम हो रही है, जिससे यमुना का जलस्तर ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है। यह भी पढ़ें- यमुना का जलस्तर 99 मीटर के पार, 1-2 दिन और बढ़ने के आसार स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जलस्तर इसी तरह एक-दो दिन और बढ़ता रहा तो क्षेत्र के ग्राम पड़री और रायढ दिवारा...