उरई, अक्टूबर 14 -- Orai News: जालौन। संवाददाता मोहल्ला खंडेराव में संतकबीर आश्रम के पास स्थित सरकारी हैंडपंप महीनों से खराब पड़ा है। जिससे आश्रम में आने वाले संतों को पेयजल की दिक्कत हो रही है। परेशान संतों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर हैंडपंप सही कराने की मांग की है।लौना रोड स्थित संत कबीर आश्रम के संत सुंदरदास और गुरूप्रसाद दास ने एसडीएम राकेश कुमार सोनी को शिकायती पत्र देकर बताया कि संत कबीर आश्रम के पास सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। इस हैंडपंप के पानी का उपयोग आश्रम में आने वाले संत व भक्तगण पेयजल के लिए करते हैं। लेकिन बीते कुछ महीनों से हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। हैंडपंप खराब होने से आश्रम में आने वाले संतों को पेयजल के लिए इधर, उधर भटकना पड़ता है। हैंडपंप को सही कराने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ...