उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: कालपी। संवाददाता स्थानीय नगर कालपी स्थित मोहल्ला उदनपुरा में कई वर्षों से पानी न आने के कारण मोहल्ला वासियों को पानी भरने के लिए हैंडपंपों का प्रयोग करना पड़ रहा है जिसको लेकर हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा जल संस्थान को ज्ञापन देकर पानी की सप्लाई देने की मांग की गई है।हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष वाहिद अहमद व मोहल्ला वासियों द्वारा ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि प्रार्थीगणों के घर के पास में विभाग द्वारा पानी की टंकी बनी हुई है। परंतु विभाग द्वारा पानी की लाइन उनके मकान के पास से नहीं डाली गई है। जिस कारण कई वर्षों से उनके घरों पर पीने के लिए पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे भारी समस्या का सामना उनको करना पड़ रहा है तथा दूर लगे हेड पंपों से पानी बाल्टियों द्वारा लाना पड़ रहा है। ज्ञाप...