उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: उरई, संवाददाता। साइबर ठगों ने कस्बा एट में मोबाइल हैक कर एक हाफिज के बैंक खाते से तीन बार में करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। ठगी की जानकारी पीड़ित को तब हुई जब मोबाइल सही कराने के दो दिन बाद खाते में जीरो बैलेंस होने का मैसेज आया। इसके बाद पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर पुलिस को सूचना दी। कस्बा एट थाना क्षेत्र के विकास कॉलोनी निवासी हाफिज इमरान मंसूरी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले अचानक उसका मोबाइल हैक हो गया और उसमें तकनीकी खराबी आ गई। वह मोबाइल सही कराने के लिए दुकान पर गया। इसी दौरान साइबर ठगों ने उसके मोबाइल नंबर से लिंक बैंक खाते को निशाना बना लिया।आरोप है कि ठगों ने यूपीआई और गूगल-पे के जरिए बिना ओटीपी जानकारी के तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल ठीक होने के...