उरई, अगस्त 30 -- Orai News: आटा। संवाददाता आटा रेलवे स्टेशन पर कानपुर से झांसी जाने वाली मेमू ट्रेन में चढ़ते समय महिला के पर्स से लाखों के नगदी जेवरात पार हो गए। महिला के अनुसार उसमें सोने चांदी के अलावा पांच हजार रुपये नगदी थी। महिला रक्षाबंधन पर मायके आई थी। वापस ससुराल झांसी परिजनों संग जा रही थी। प्लेटफार्म के बजाए मेन लाइन में खड़ी गाड़ी में चढ़ते वक्त घटना हो गई। जानकारी पाकर आरपीएफ इंस्पेक्टर रामबाबू शुक्ला, जीआरपी एसओ हेमंत सोलंकी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। वहीं, जीआरपी एसओ के अनुसार प्रथम दृष्टया महिला की तहरीर पर रिपोट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पूरे मामले की तह तक जाने के लिए टीमों को लगा दिया गया है।आटा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरायां निवासी राकेश अपनी पत्नी साधना के साथ पुत्री आकांक्षा जो कि रक...