उरई, अगस्त 13 -- Orai News: उरई। संवाददाता राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और बीएससी नर्सिंग के छात्र छात्राओं ने परिसर से लेकर मुख्य द्वार तक धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान वंदे मातरम भारत माता के जय के नारों से परिसर गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में तिरंगा लगाने को लोगों को जागरूक करने की छात्रों ने शपथ ली।राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद के शहीदों के परिवारजनों को चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन के ओर से अंग वस्त्र एवं सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान कर उनको सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी के निर्देशन में चिकित्सा महाविद्यालय परिसर के मुख्य गेट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- पेज 4 नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा इसमें भारी संख्या में अधिकारियों, कर...