उरई, सितम्बर 14 -- Orai News: आटा। संवाददाता महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सोमवार को कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस व संबंधित विभाग से मदद लेने की जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.2 के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने कस्बा आटा और थाना क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से बातचीत की। टीम ने वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस सहायता 112, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 और साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Shamli News: मिशन शक्ति फेस 5.2 के तहत बालिकाओं को किया ...