उरई, अक्टूबर 13 -- Orai News: आटा। संवाददाता मिशन शक्ति फेज-6 के तहत कस्बा आटा में जागरूकता रैली निकालकर बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने महिला अपराधों की रोकथाम के साथ ही साइबर ठगी से बचने और किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में मदद लेने के तरीके बताए। सम्मेलन में महिलाओं और किशोरियों को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही शासन की ओर से संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्...