Orai News: मिशन शक्ति के कार्यक्रम रेलवे स्टेशन पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित
उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: कालपी। संवाददाता आगामी त्योहारों के मद्देनजर महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर बहू-बेटी सम्मेलन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक ममतेश कुमारी के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान का आश्वासन भी दिया गया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मिशन शक्ति : कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.