उरई, अगस्त 27 -- Orai News: उरई। संवाददाता रक्षाबंधन पर मिठाई में मिलावटखोरी रोकने को खाद्य सुरक्षा की टीम ने उरई के मिठाई दुकानदारों के यहां छापा मारा। जबकि कुआं में मिलावट का पता लगाने को खोवा भट्ठी पर छापा मारा। टीम ने मिठाई और खोवा के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजेजिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर रक्षाबंधन त्यौहार पर आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्ता परक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्व प्रभावी रोकथाम को मिठाई विक्रेताओं के यहां लगातार छापामारी की जा रही है। गुरुवार को सहायक आयुक्त खाद्य डॉ सीआर प्रजापति के निर्देशन में टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार कटियार, कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार एवं झनकार सिंह ने छापामारी की। यह भी पढ़ें-...