उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: आटा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ददरी गांव में मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। एक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, बुजुर्ग पर ईंट-पत्थर और फावड़े से हमला किया गया, जिससे उनके सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं। उनका एक हाथ भी टूट गया। परिजनों ने उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।ददरी गांव निवासी नंदराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे उनके पिता शिवम और चाचा प्रेमचंद्र मिट्टी से भरा ट्रैक्टर लेकर घर आ रहे थे। आरोप है कि गांव के ही प्रताप पुत्र बब्बू अपने घर के सामने मिट्टी डाल रहे थे। मिट्टी हटाने की बात कहने पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद उनके पिता पर हमला कर दिया गया, जि...