उरई, जुलाई 27 -- Orai News: माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसादोगढ़ी में मारपीट और गला दबाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित पंकज अग्निहोत्री की शिकायत पर रामजी समेत तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया जिससे वह घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...