उरई, जुलाई 3 -- Orai News: उरई। संवाददाता मिशन सेफ फ्यूचर के तहत शुक्रवार को एआरटीओ राजेश कुमार, यात्री कर अधिकारी आनन्द राय कुरील द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा और परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान विभिन्न क्षेत्रों के मार्गों पर स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों को परखने के लिए चलाया जा रहा है। कमियां मिलने पर दो स्कूली वाहन सीज किए गए।एआरटीओ राजेश कुमार द्वारा अभियान के दौरान दो स्कूली वाहनों में परिवहन नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर उनको जालौन नगर में कब्जा में लेकर उनमें बैठे बच्चों को उरई के स्कूल में छोड़कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए औद्योगिक क्षेत्र, पुलिस चौकी में निरुद्ध किया गया। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा के नियमों का...