उरई, अक्टूबर 11 -- Orai News: उरई। संवाददाता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचएन प्रसाद के आह्वान पर जनपद जालौन में आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध सभी प्राइवेट अस्पतालों ने 5-5 गांव गोद लेकर विशेष शिविर शुरू कर दिए हैं। रविवार को जालौन विकासखंड की माडरी ग्राम पंचायत में श्याम आई केयर सेंटर उरई ने ग्राम प्रधान के सहयोग से शिविर लगाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के वय वंदना कार्ड और जीरो पॉवर्टी परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए।वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ आरपी सिंह ने बताया स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर स्वेच्छा से 5 गांव चयनित कर कैंप लगाने को कहा गया था। श्याम आई केयर हॉस्पिटल द्वारा आयुष्मान मित्र के माध्यम से गोद लिए गए गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं। आयुष्मान योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. आशीष कुमार झा ने बताया कि जिले में आयुष्मान योजना के अं...