उरई, सितम्बर 6 -- Orai News: कालपी। संवाददाता नगर के मां बनखंडी देवी शक्तिपीठ से रविवार शाम लड्डू गोपाल की पालकी यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। रविवार शाम 4 बजे शक्तिपीठ से शुरू हुई यात्रा नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की धुनों के साथ नगर भ्रमण पर निकली।पालकी यात्रा मुख्य बाजार, टरननगंज, मुन्ना फुलपावर चौराहा, दुर्गा मंदिर, कोतवाली, मनीगंज, रेलवे स्टेशन चौराहा, बर्फ फैक्ट्री होते हुए भीतर बाजार से पुनः बनखंडी देवी मंदिर में समाप्त हुई। जगह-जगह लोगों ने पूजन-अर्चन किया। यात्रा में प्रमुख रूप से मां बनखंडी देवी शक्तिपीठ के महंत जमनादास जी महाराज, ऋषभदेव जी महाराज, मोहन महाराज के अलावा पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, संजीव उपाध्याय, अनिल आचार्य, अश्विनी तिवार...