Orai News: मां ने डेढ़ साल के मासूम बेटे को गला दबाकर मार डाला
उरई, नवम्बर 3 -- Orai News: कोटरा। कोटरा क्षेत्र के सिकरी व्यास गांव में मंगलवार तड़के 04 बजे एक मां ने अपने ही डेढ़ साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ व थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल आरोपी मां को हिरासत में ले लिया गया है जो मानसिक रोगी बताई जा रही है, जो आए दिन अपने बच्चों व परिजनों से भी मारपीट करती थी। सीकरी व्यास निवासी राजेश बरार ने बताया कि पत्नी पारो ने सुबह चार बजे डेढ़ वर्षीय बेटे रितिक का गला घोंट दिया। पारो के चार बच्चे हैं और मासूम सबसे छोटा था। राजेश के मुताबिक पत्नी की मानसिक स्थिति चार महीने से ठीक नहीं है और उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा था। वह अक्सर बच्चों की पिटाई करती थी, इसलिए बाबा परमानंद सबसे छोटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.