उरई, नवम्बर 3 -- Orai News: कोटरा थाना क्षेत्र के सिकरी व्यास गांव में मंगलवार सुबह मां ने डेढ़ साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। राजेश बरार के मुताबिक पत्नी पारो ने मंगलवार तड़के बच्चे का गला दबाकर हत्या कर दी। पारो के चार बच्चे हैं और मृतक सबसे छोटा बेटा था। पति के अनुसार पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजीव शर्मा, कोटरा थाना प्रभारी विमलेश कुमार और अतिरिक्त निरीक्षक विष्णुकांत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पु...