उरई, अगस्त 29 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में शुक्रवार दोपहर कुएं में लगी समरसेबल से पानी भरने गई महिला फिसलकर कुएं में गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।गांव में घरों में जलापूर्ति के लिए गांव के कुएं में समरसेबल मोटर लगी है, जहां से पाइप के जरिए घरों तक पानी पहुंचता है। शुक्रवार दोपहर गांव निवासी रामजी की 45 वर्षीय पत्नी सावित्री कुएं में लगी समरसेबल चलाने गई थी। बरसात के कारण कुएं के आसपास फिसलन थी, जिससे उसका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में जा गिरी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- Bhabua News: छलका पर पैर फिसलने से डूबी इंटर की छात्रा, मौत परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले गए, जहां डॉ. विशाल सचान ने जा...