उरई, अक्टूबर 2 -- Orai News: उरई, संवाददाता। रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक बार फिर से झटका लगा है। कामर्शियल सिलेंडर पर 70 रुपये की बढ़ोतरी होने से अब सिलेंडर 2873 रुपये का हो गया है। इससे स्ट्रीट वेंडर्स से लेकर होटल संचालकों की परेशानी बढ़ी है। संचालकों का कहना है कि आने वाले दिनों में चाय नाश्ता से लेकर भोजन थाली महंगी हो सकती है। 15 से 20 फीसदी रेटों में अंतर आएगा। वहीं, सहालग के मौसम में जनाती, बारातियों की अतिरिक्त जेब ढीली होगी। गुरुवार को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने कामर्शियल गैस की कीमतों में इजाफा होने के बाद जब प्रमुख जगहों की पड़ताल की तो दुकानदारों ने अपनी परेशानी बताई। शहर का रेलवे स्टेशन चाय नाश्ता के साथ खाने पीने का प्रमुख गढ़ है। यहां कई साल से चाय पानी का होटल चला रहे अमित ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही समोसे के रेट बढ़ाए ...