उरई, सितम्बर 2 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर के मोहल्ला दबगरान में मस्जिद के सामने खाली पड़े प्लाट पर रात के अंधेरे में कराए जा रहे चहारदीवारी निर्माण का मामला तूल पकड़ गया। शिकायत के बाद जांच कर निर्माण को ढहाए जाने के अगले दिन एएसपी कोतवाली पहुंचे और दोनों पक्षों को बुलाकर सुना। उन्होंने मौके पर यथास्थिति बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए।

घटना का विवरण मोहल्ला दबगरान स्थित दबगरान मस्जिद के सामने खाली पड़े प्लाट में मंगलवार की रात करीब तीन बजे से चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर कुछ लोगों ने कोतवाली पुलिस और एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता, सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी और नगर पालिका आरआई अनूप कुमार की टीम गठित कर जांच कराई गई। जांच में निर्माण अवैध म...