उरई, अक्टूबर 15 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नगर में मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से तहसीलदार मनोज कुमार ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और सूची में दर्ज त्रुटियों को दूर करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर से घर-घर जाकर मतदाता सूची के सत्यापन का अभियान शुरू किया जाएगा, जो एक माह तक चलेगा।तहसीलदार मनोज कुमार ने कहा कि सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। अभियान के दौरान पात्र युवाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूट गए अन्य नागरिकों की पहचान कर उनके नाम शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह भी पढ़ें- Rampur News: मतदा...