Orai News: मजदूरी मांगने पर मारपीट, थाने पहुंची महिला
उरई, सितम्बर 7 -- Orai News: आटा। थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी निवासी एक महिला ने मजदूरी के रुपये को लेकर गाली-गलौज व मारपीट की धमकी मिलने पर थाने में तहरीर दी है। पीड़िता निर्मला पत्नी प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह गांव के कुछ लोगों को मजदूरी के लिए कानपुर लेकर गई थी। काम पूरा होने के बाद मजदूरी की पूरी रकम संबंधित मजदूरों के बैंक खातों में डाल दी गई थी।आरोप है कि इसके बावजूद कुछ लोग दोबारा मजदूरी के रुपये मांग रहे हैं और न देने पर गाली-गलौज कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट करने की धमकी भी दी जा रही है।पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.