उरई, अक्टूबर 7 -- Orai News: कालपी। संवाददाता स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उसरगांव में मजदूरी लेने जा रहे एक युवक के साथ रास्ते में घेरकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने पर पीड़ित की शिकायत पर कालपी कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।ग्राम उसरगांव निवासी पीड़ित राकेश अहिरवार ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह एक अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे मजदूरी लेने जा रहा था। गांव में धूराम के घर के पास पहुंचने पर वहां मौजूद आरोपियों धर्मेंद्र पुत्र धूराम, श्यामबाबू पुत्र धूराम व धूराम पुत्र रामलाल ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला...