उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में मकान के दरवाजा लगाने को लेकर विवाद में होमगार्ड और परिजनों ने कारीगर और महिलाओं से मारपीट कर दी। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि हिंदुस्तान अखबार ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में मकान निर्माण के दौरान दरवाजा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मदारीपुर निवासी रामबेटी के घर पर 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे गांव का कारीगर अखिलेश दरवाजा लगाने का काम कर रहा था।आरोप है कि इसी दौरान गांव का रहने वाला होमगार्ड राजकुमार, उसकी पत्नी विमलेश और उमा देवी वहां पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध कर...