उरई, जुलाई 31 -- Orai News: जालौन। संवाददाता उरई रोड स्थित वीर बालाजी हनुमान मंदिर पर अराजक तत्वों के जमावड़े से पुजारी और श्रद्धालु परेशान हैं। मंदिर के पुजारी कमलेश महाराज ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से नगर के मंदिरों के आसपास एकत्रित होने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने और पिकेट ड्यूटी तैनात किए जाने की मांग की है।पुजारी कमलेश महाराज ने बताया कि सावन माह शुरू हो गया है। शाम करीब चार बजे से ही नगर के महिला-पुरुष श्रद्धालुओं का मंदिर में पहुंचना शुरू हो जाता है। इन दिनों भगवान शिव का अभिषेक भी चल रहा है, जबकि मंगलवार और शनिवार को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर के आसपास अराजक तत्वों का जमावड़ा श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। आरोप लगाया कि अराजक तत्व मंदिरों के आसपास घूमते ...