Orai News: भैंस चराने गया वृद्ध किसान नून नदी में लापता, कपड़े-जूते किनारे मिले
उरई, अक्टूबर 4 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरौल के बाहर शनिवार शाम भैंस चराने गया वृद्ध किसान नून नदी में लापता हो गया है। परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने पर वृद्ध के कपड़े और जूते नदी किनारे खेतों में पड़े मिले हैं जिससे डूबने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन सक्रिय हुआ और रविवार को एसडीआरएफ की मदद से सर्च अभियान शुरू किया गया। दिनभर की मशक्कत के बाद भी वृद्ध का पता नहीं चला है।कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरौल निवासी रामआसरे पांडेय 65 वर्ष डाक विभाग से सेवानिवृत्त थे। रिटायरमेंट के बाद वह घर पर रहकर खेती-बाड़ी और पशुपालन करते थे। शनिवार दोपहर वह अपनी चार भैंस लेकर गांव के पास से गुजरी नून नदी के किनारे चराने गए थे। देर शाम को निर्धारित समय पर वह घर नहीं लौटे, लेकिन उनकी चारों भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.