Orai News: भीमा फाउंडेशन की जनसुनवाई में 50 से अधिक शिकायतें दर्ज
उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: उरई, संवाददाता। भीमा फाउंडेशन के संस्थापक एडवोकेट मुकेश कुमार के नेतृत्व में न्याय पंचायत गोहन में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले कासिमपुर, शाहबाजपुर, इस्लामपुर, गढ़िया और गोहन गांवों में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया गया। सूरज गार्डन गोहन में सोमवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चली जनसुनवाई में अंतिम पंक्ति में खड़े वंचित और जरूरतमंद समुदायों की समस्याएं सुनी गईं। मुख्यमंत्री आवास योजना, विधवा आवास, विधवा पेंशन, शौचालय निर्माण, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, जल निकासी और नाली निर्माण से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। 50 से अधिक लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर पंजीकरण कराया।समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों तक प्रकरण भेजने और पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने की रणनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.