उरई, अगस्त 10 -- Orai News: जालौन। संवाददाता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पहली बार नगर आगमन पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत फूल मालाओं से लादकर किया।भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी के पहली बार नगर आगमन पर उनका स्वागत पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे पर किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सेंगर, कुलदीप सेंगर व नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बंटी तोमर समेत कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केदं्र व प्रदेश सरकार किसानों के लिए समर्पित है। सरकार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता जिम्मेदारी निभाएं।...