उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: एट, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर एट थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास रविवार देर शाम बाइक पर भाई के साथ उरई जा रही महिला बाइक से उछलकर नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गई। परिजन उसे उरई मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है मृतका का एक 14 साल का बेटा है। जिला झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम भरोसा निवासी रानी कुशवाहा 40 वर्षीय पत्नी स्वर्गीय रामलाल रविवार देर शाम अपने भाई अशोक के साथ किसी काम से बाइक पर उरई जा रही थी। इस दौरान रास्ते में एट टोल के पास सड़क पर गड्ढा आने से बाइक उछल गई, जिससे पीछे बैठी रानी संतुलन खोकर नीचे गिर गईं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। भाई ने तुरंत मदद से उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्ट...