उरई, अक्टूबर 6 -- Orai News: कालपी (उरई), संवाददाता। कालपी के मोहल्ला रावगंज में डेढ़ साल के मासूम की मंगलवार को पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ कुछ दिन पहले मामा के घर आया था। मोहल्ला रावगंज निवासी लखन गुप्ता की पुत्री मोना गुप्ता की शादी महेवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दमरास में हुई है। मोना के दो बच्चे हैं। कुछ दिन पहले वह अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र अंश को लेकर मायके आई थी। मोना ने बताया कि मंगलवार दोपहर अंश खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। कुछ देर बाद उसकी नजर पड़ी तो तत्काल बेटे को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचीं। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्चे की मौत की खबर सुनते ही मां मोना बदहवास हो गई। मृत बच्चे को गोद में लेकर इस आस में उसकी मालिश करती रही कि शायद उसकी सांसे...