उरई, अक्टूबर 5 -- Orai News: उरई, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला बघौरा में रविवार देर शाम एक युवती ने मामूली डांट से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि युवती ने भतीजी की पिटाई कर दी थी, जिस पर मां ने उसे डांट दिया। इसके बाद उसने कमरे में जाकर दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रविवार देर शाम को उरई के मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय अन्नू पुत्री अवधेश द्विवेदी घर में थी। उसने किसी बात पर अपनी भतीजी की पिटाई कर दी। इस पर उसकी मां मनीषा ने उसे डांट दिया था और डांट से नाराज अन्नू कमरे में चली गई। इसी दौरान उसके पिता अवधेश खेत पर चले गए और मां दूसरे कामों में व्यस्त हो गई। कुछ देर बाद अन्नू ने कमरे का दरवाजा बंद कर द...