उरई, अगस्त 9 -- Orai News: कोंच। संवाददाता सावन माह के अवसर पर रविवार सुबह कोंच तहसील के ग्राम छानी से पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ग्राम छानी स्थित संकट मोचिनी सिंह वाहिनी मंदिर से हुआ। डीजे की धुन और भगवान शिव के जयकारों के बीच कांवड़िये पैदल रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा में करीब 150 कांवड़िये शामिल रहे। जिनका नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।कांवड़ यात्रा ग्राम छानी से शुरू होकर नया पटेल नगर कोंच होते हुए अन्नपूर्णा माता मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इसके बाद कांवड़ यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए रतनगढ़ धाम के लिए रवाना हुई। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िया पूरे रास्ते श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और हर-हर महादेव, बम-बम भोले...