Orai News: बोरिंग मशीन समेत पलटा ट्रैक्टर, दबकर अधेड़ की मौत
उरई, नवम्बर 5 -- Orai News: कोंच। कोंच कोतवाली क्षेत्र के चांदनी गांव के पास गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। बोरिंग मशीन लेकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 45 वर्षीय अधेड़ नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। गुरुवार दोपहर कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी 45 वर्षीय गुलाम हुसैन ट्रैक्टर बोरिंग मशीन समेत कोंच से बसोब गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चांदनी गांव के पास अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर पर बैठे गुलाम हुसैन उसके नीचे दब गए और उनकी जान चली गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने काफी मश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.