उरई, अक्टूबर 18 -- Orai News: एट। संवाददाता एक दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्नातक चुनाव की समीक्षा करने से पहले बैरागढ़ में जाकर सिद्धपीठ मां शारदा माता मंदिर में मत्था टेका और पूजा अर्चना कर कुंड की परिक्रमा की और प्रत्याशी अशोक राठौर को जिताने के लिए पार्टी केलोगों से आहवान किया।रविवार को जनपद दौरे पर आए प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एट नगर पंचायत पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्नातक चुनाव को लेकर बारीकी से समीक्षा कर पार्टी के एक एक व्यक्ति से बातचीत की। साथ ही आयोजित मतदाता संवाद बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने चुनाव में एमएलसी प्रत्याशी अशोक राठौर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों ...