Orai News: बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा, तहसीलदार को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन
उरई, सितम्बर 7 -- Orai News: जालौन। भारतीय किसान यूनियन की तहसील मासिक बैठक सोमवार को गल्ला मंडी सभागार में मुलू सिंह दाऊ भिटारा की अध्यक्षता में हुई। किसानों की समस्याओं पर चर्चा के बाद तहसील अध्यक्ष देव सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने तहसीलदार अभिनव द्विवेदी को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि अतिवृष्टि से खरीफ फसल के नुकसान का सर्वे कराकर बीमा व आपदा राहत दिलाई जाए, गायर व अंकोढ़ी दुबे में जलभराव की निकासी कराई जाए, रबी बुआई के लिए खाद समय पर उपलब्ध कराई जाए, रनवांटा में कोंच माइनर नाले के पुल की मिट्टी कटान ठीक कराई जाए, आवारा पशुओं को गौशाला भेजा जाए, जर्जर बिजली लाइन व खंभे ठीक कराए जाएं और भिटारा से उरगांव तक कोंच वाला गढ़ा नाले की सफाई कराई जाए। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: अतिवृष्टि से खराब फसलों का मांगा मुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.