Orai News: बेतवा नदी में डूबकर बकरी चराने गए युवक की मौत
उरई, अगस्त 16 -- Orai News: कोटरा। संवाददाता कोटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला नारोघाट निवासी 40 वर्षीय युवक की रविवार सुबह बेतवा नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार सुबह कस्बा कोटरा के मोहल्ला नारोघाट निवासी पातीराम 40 वर्ष नदी किनारे बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान वह नहाने के लिए बेतवा में उतरा। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पातीराम के शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.