Orai News: बेटे की शादी के लिए रखे जेवर व ढाई लाख नगद पार
उरई, अगस्त 3 -- Orai News: कालपी। संवाददाता नगर के मोहल्ला रामगंज में रविवार देर रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, बेटे की शादी के लिए बनवाकर रखे गए लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा एक मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।मोहल्ला रामगंज निवासी सरमान सिंह जो मूल रूप से ग्राम बैरई के निवासी हैं। वर्तमान में कालपी स्थित अपने आवास में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात लगभग 11:15 बजे तक वह जाग रहे थे, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। रात करीब 12:55 बजे उनकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.