उरई, नवम्बर 3 -- Orai News: कोंच। अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। पीआरवी ने घायल को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 26 वर्षीय भानु परिहार निवासी खुर्द थाना नदीगांव सोलर लगवाते हैं। सोमवार देर शाम वह कोंच आए थे। शाम को काम पूरा कर बाइक से गांव लौट रहे थे। सदुपुरा के पास बेकाबू वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भानु सड़क पर गिरे। राहगीरों ने पीआरवी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...