उरई, सितम्बर 22 -- Orai News: उरई। संवाददाता बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाओं को लेकर डीएम समीर,एसपी विनय कुमार सिंह ने जनपद के प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया। उन्होंने ठड़ेश्वरी मंदिर, मंशापूर्ण मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मंदिर परिसर एवं आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही की स्थिति को देखा।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से की जाएं। उन्होंने मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों मे...