Orai News: बुजुर्ग की बेटी से छेड़छाड़, जेब से रुपये निकाले, एसपी-सीएम से शिकायत
उरई, जुलाई 2 -- Orai News: जालौन। संवाददाता रामपुरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी ने गांव के ही तीन युवकों पर बेटी से छेड़छाड़ और लूट का आरोप लगाते हुए एसपी व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित के मुताबिक रंजिश के चलते गांव के तीन युवक उन्हें परेशान करते हैं। 30 जून को परिवार के सदस्य बाहर गए थे। घर पर वह और बेटी अकेले थे। रात करीब साढ़े आठ बजे तीनों युवक नशे में धुत होकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने बेटी का गलत नीयत से हाथ पकड़ लिया और वृद्ध की जेब से 720 रुपये निकाल लिए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बेटी ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है। पीड़ित ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.