Orai News: बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में स्नातक प्रत्याशी अशोक राठौर का भव्य स्वागत
उरई, अक्टूबर 2 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। भाजपा के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी अशोक राठौर का शुक्रवार को नगर में पार्टीजनों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान वाहन जुलूस भी निकाला गया। हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से प्रत्याशी का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और चुनाव में जीत के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। वाहन जुलूस के दौरान स्नातक प्रत्याशी अशोक राठौर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर वे खरा उतरेंगे। उन्होंने सभी स्नातक मतदाताओं तक पहुंचने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी ने कहा कि अशोक राठौर जैसे कर्मठ कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए जाने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.