Orai News: बीडीओ की पहल से चमका करहिया का पौराणिक शिवालय, गंदगी से मिली मुक्ति
उरई, अगस्त 5 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता विकास खंड कुठौन्द के ग्राम करहिया स्थित पौराणिक शिवालय मंदिर परिसर अब पूरी तरह स्वच्छ हो गया है। अब श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए कीचड़ और गंदगी से नहीं जूझना पड़ेगा।पिछले कई महीनों से मंदिर में नियमित साफ-सफाई न होने के कारण स्थिति खराब हो गई थी। हाल की बारिश के बाद प्रांगण में भारी कीचड़ जमा हो गया था। इससे श्रद्धालुओं, महिलाओं और बुजुर्गों को दर्शन-पूजन के लिए आने-जाने में भारी असुविधा हो रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने तत्काल पहल की। उन्होंने पूर्व सचिव वेदप्रकाश के सहयोग से मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलवाया। पंचायत के ग्राम प्रधान शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की पूरी टीम मौके पर पहुंची औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.