उरई, अक्टूबर 3 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कैलिया थाना क्षेत्र के बरोदा कलां गांव में बीच सड़क पर शनिवार सुबह किसान का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। 60 वर्षीय किसान रात में फसल देखने निकला था। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं और पास में बाइक पड़ी मिली। पुलिस हादसा के एंगल के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी से जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बीच रोड पर किसान का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंकाघटना का विवरण शुक्रवार रात को कैलिया थाना क्षेत्र के बरोदा कलां गांव निवासी 60 वर्षीय किसान रामप्रकाश फसल देखने निकला था। जिसका शनिवार सुबह बीच सड़क पर पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई हरिमोहन ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने सड़क ...