उरई, अगस्त 18 -- Orai News: कालपी। संवाददाता बिजली बकाएदारी और चोरी रोकने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। बकाया जमा न करने पर नगर में अगस्त माह में अब तक 227 उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन काटे जा चुके हैं। वहीं कटे कनेक्शन के बाद भी बिजली इस्तेमाल करने पर 5 लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।उपखंड अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह सचान ने बताया कि 5000 रुपये से अधिक बकाया रखने वाले और तीन माह से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को निशाने पर लिया गया है। विभाग की टीमें घर-घर जाकर बकाया जमा करने का आग्रह कर रही हैं। न मानने पर संयोजन विच्छेदित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Buxar News: बिजली चोरी में 11 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी अवर अभियंता सत्य प्रकाश ने बताया कि काटे गए संयोजनों की जांच में नगर में 5 कनेक्शन जुड़े मिले, जिनके खिलाफ बिज...