उरई, सितम्बर 8 -- Orai News: कालपी। संवाददाता विद्युत चोरी पर विभाग सख्त हो गया है। एसडीओ की अगुवाई में सोमवार और मंगलवार को चले मॉर्निंग रेड अभियान में न्यामतपुर क्षेत्र में 8 और कालपी नगर में 11 मामले पकड़े गए हैं। विभाग ने सभी के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है।उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि उपखंड क्षेत्र के आठ फीडरों में लाइन लॉस बढ़ रहा है, जिसमें पांच फीडर महेवा और न्यामतपुर के हैं, जबकि तीन फीडर नगर के हैं। इसी के चलते विभाग ने सुबह-सुबह छापेमारी शुरू की है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह न्यामतपुर बिजली घर क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में अवर अभियंता नवीन सचान के साथ छापेमारी की गई, जिसमें 8 लोग बिजली का गलत तरीके से उपयोग करते मिले। वहीं मंगलवार सुबह अवर अभियंता सत्यप्रकाश के साथ नगर के विभिन्न मोहल्लों में आकस...