उरई, जुलाई 28 -- Orai News: कोंच। संवाददाता बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर विभाग के अधिकांश कार्य पूरी तरह ठप रहे। बड़ी संख्या में कर्मचारी लखनऊ स्थित शक्ति भवन में आयोजित प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे, जबकि जो कर्मचारी वहां नहीं जा सके, उन्होंने अपने-अपने कार्यस्थलों पर रहकर हड़ताल का समर्थन किया। यह भी पढ़ें- बिजली संविदाकर्मियों ने शक्ति भवन का घेराव किया, जमकर प्रदर्शन कर्मचारियों की मांगें कर्मचारियों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन वर्षों से कार्यरत हजारों अनुभवी आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने, बकाया वेतन का भुगतान न करने, कार्य के अनुरूप अनुबंध लागू न करने तथा 18,000 मासिक वेतन निर्धारित न करने जैसी मांगों...